फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अस्पताल पहुंचे तीन बच्चों में जांच के बाद काला पीलिया की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुड़की। जिन तीन परिवारों की काला पीलिया की हिस्ट्री है, उन परिवारों के तीन बच्चों में काला पीलिया की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट आने के बाद इलाज शुरू कर दिया है। साथ ही अभिभावकों को बच्चों का पूरा कोर्स कराने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, सलाह दी है कि बच्चे किसी के संपर्क न आएं, इसका ध्यान रखा जाए।

रुड़की और देहात क्षेत्र में काला पीलिया के मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों लंढौरा क्षेत्र के गाधारोना गांव काला पीलिया का हाॅटस्पाॅट बना था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग तीन तारीखों में ग्रामीणों की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया था। इसके बाद गांव में बड़ी संख्या में काला पीलिया के मरीज सामने आए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया था। इसके बाद भी अलग-अलग क्षेत्रों में काला पीलिया के केस सामने आ रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को सिविल अस्पताल में अलग-अलग जगहों के तीन बच्चे अस्पताल पहुंचे थे, जिनमें काला पीलिया के लक्षण मिले थे। डॉक्टरों ने अभिभावकों से जानकारी ली तो परिवार में भी कुछ लोगों में काला पीलिया की हिस्ट्री होने की बात सामने आई। इस पर डॉक्टरों ने तीनों की काला पीलिया की जांच कराई। शनिवार को तीनों की जांच रिपोर्ट आई तो काला पीलिया की पुष्टि हुई है। सिविल अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. नीतीश कुमार ने बताया कि तीनों का उपचार शुरू कर दिया गया है। अभिभावकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



मलेरिया की कराई जा रही जांच

सिविल अस्पताल में मलेरिया के लक्षण वाले मरीज भी सामने आने लगे हैं। शनिवार को भी एक मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सतर्कता बरती है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से लक्षण मिलने पर मलेरिया की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें