फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: परिवर्तित मार्ग से चलेंगी जनता और दून एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर चल रहे परिचालन सुधार से संबंधित कार्यों के दौरान 16 सितंबर से 12 अक्टूबर के मध्य पूर्ण और आंशिक ब्लाॅक के दौरान ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ेगा। इस दौरान मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट और शार्ट ओरिजिनेट व कुछ ट्रेनों के मार्ग और प्लेटफार्म में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कार्य के चलते गाड़ी संख्या 54331 - 32 लखनऊ - बालामऊ - लखनऊ एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 54337 - 38 शाहजहांपुर - लखनऊ - शाहजहांपुर एक्सप्रेस ट्रेनों को 16 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच आलमनगर रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट और शार्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।
इसके अलावा योगनगरी - ऋषिकेश - प्रयागराज संगम - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, हावड़ा - देहरादून - हावड़ा एक्सप्रेस, देहरादून - बनारस - देहरादून एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम - बरेली - प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, देहरादूून - हावड़ा - देहरादून एक्सप्रेस, सहारनपुर - प्रयागराज संगम - सहारनपुर, शक्तिनगर - टनकपुर - शक्तिनगर एक्सप्रेस, सिंगरौली टनकपुर - सिंगरौली एक्सप्रेस, दानापुर - आनंद विहार टर्मिनल - दानापुर एक्सप्रेस, बरौनी - अंबाला कैंट - बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन कर उतरेटिया - ट्रांसपोर्टनगर - आलमनगर के रास्ते चलाया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों को उतरेटिया और आलमनगर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन

हरिद्वार से जबलपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
त्योहारों के दौरान रेलवे ने जबलपुर से हरिद्वार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 01703 - 04 जबलपुर - हरिद्वार - जबलपुर पूजा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के आठ अक्तूबर से 20 नवंबर के बीच दोनों ओर से 7 - 7 फेरे संचालित किए जाएंगे। जबलपुर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 3ः30 पर रवाना होकर ट्रेन कटनी, दमोह, सागौर, बिना मलखेड़ी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर, आगरा कैंट, अलीगढ़ खुर्जा, हापुड़, मेरठ सिटी, रुड़की होते हुए अगले दिन दोपहर 2ः20 पर हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 3ः10 पर रवाना होकर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए ट्रेन अगले दिन शाम 4ः20 पर जबलपुर पहुंचेगी। ट्रेन के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों का आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें