फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय के बाहर जाम, जनता परेशान

विज्ञापन
भगवानुपर में एसडीएम कार्यालय के बाहर लगा जाम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के बहार मेन बाजार की सड़क पर दोनों ओर अतिक्रमण होने के कारण वाहन जाम में फंस गए। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय के बहार दोनों तरफ रेहड़ी और दुकानों के बाहर अतिक्रमण हो रहा है। इससे आए दिन जाम लग जाता है। आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसडीएम कार्यालय के बाहर अतिक्रमण होने के बाद भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। मंगलवार को एक बार फिर मुख्य बाजार में अतिक्रमण के चलते जाम लग गया। जाम से मुख्य बाजार पूरी तरह से वाहनों से घिर गया। दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब चार घंटे तक मुख्य बाजार में जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। उधर, एसडीएम संतोष कुमार पांडेय का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें