रुड़की में मलकपुर चुंगी के पास हरिद्वार हाइवे पर लगा जाम।
- फोटो : ROORKEE
भीषण गर्मी के बीच दोपहर में हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जाम में अधिकतर निजी स्कूलों के वाहन फंसे थे। इस दौरान चौराहों और तिराहों पर पुलिस नहीं होने से व्यवस्था और बिगड़ गई।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे हाईवे के आसपास स्थित निजी स्कूलों की छुट्टी हुई। स्कूल बसें छात्रों को लेकर निकलीं तो अन्य वाहनों की भीड़भाड़ भी ज्यादा थी। ऐसे में हाईवे पर जाम लग गया। दोपहर में भीषण गर्मी के बीच जाम लगने से बसों में बैठे छात्र परेशान हो गए। अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहिया वाहन चालक कड़ी धूप में सड़क पर खड़े रहे। काफी देर तक वाहन रेंग रेंगकर चले। यातायात पुलिस नहीं होने के कारण स्थिति और बिगड़ गई। मलकपुर चुंगी से एसडीएम चौक और रामनगर चौक पर लंबा जाम लगा। वहीं, एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि पुलिस को निर्देश दिए जाएंगे कि छुट्टी के दौरान चौराहों पर जवानों की तैनाती की जाए।