फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतनगर में जल संस्थान ने 50 अवैध कनेक्शन काटे, तीखी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। भारत नगर में जल संस्थान की टीम ने घरों में लगे पेयजल कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान कई लोग पेयजल कनेक्शन से संबंधित दस्तावेज और बिल नहीं दिखा सके। इसके बाद जल संस्थान की टीम ने अलग घरों में जोड़े गए पानी के अवैध 50 कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन

जलकल अभियंता राजेश निर्वाल ने बताया कि भारतनगर में काफी दिनों से पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने की शिकायतें आ रही थीं। लोग आरोप लगा रहे थे कि कुछ लोगों ने अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ लिए हैं, जिससे वैध कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की आपूर्ति पर भार पड़ रहा है। सोमवार सुबह 10 बजे जल संस्थान की जलकल अभियंता और अपर सहायक अभियंता की टीम 10 प्लंबर और करीब 10 अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर भारत नगर पहुंची। इस दौरान जल संस्थान की टीम ने लोगों से घरों में पानी के प्रेशर आदि के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद टीम ने उन लोगों से अपने पानी के बिल या कनेक्शन से संबंधित पत्रावलियां दिखाने को कहा, लेकिन अधिकांश लोग बिल नहीं दिखा सके। जो बिल नहीं दिखा सके जल संस्थान की टीम ने उनके पेयजल कनेक्शन काटने शुरू कर दिए। जांच के दौरान 50 से अधिक लोग पानी के कनेक्शन से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। पेयजल कनेक्शन काटने के दौरान लोगों की जलकल अभियंता राजेश निर्वाल और अपर सहायक अभियंता हिमांशु त्यागी से बहस भी हुई। अधिकारियों ने अवैध कनेक्शन वाले लोगों को जल संस्थान कार्यालय में आकर पेयजल कनेक्शन के आवेदन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें