फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ व्यापारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
मंगलौर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते गुड व्यापारी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
गुड़ से मंडी शुल्क हटाने की मांग को लेकर गुड़ व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। धरना स्थल पर पहुंचे झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल को गुड़ व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर गुड़ से मंडी शुल्क हटाने की मांग की। विधायक ने व्यापारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को तीसरे दिन भी गुड़ व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। गुड़ मंडी परिसर में धरना दे रहे गुड़ व्यापारियों की मांग है कि प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाए गए मंडी शुल्क को घटाकर पूर्व की भांति किया जाए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगमिंदर दास सिंघल ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। व्यापारियों की हड़ताल को तीन दिन हो गए हैं। गुड़ व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा था। इस कारण उन्होंने अपना कारोबार ठप कर हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है। व्यापारी तब तक हड़ताल को वापस नहीं लेंगे, जब तक मंडी शुल्क को घटाकर एक फीसदी नहीं किया जाता है। दो जनवरी के बाद आंदोलन में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो गुड़ व्यापारी उग्र आंदोलन को भी बाध्य होंगे।
वहीं, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर शीघ्र ही मंडी शुल्क घटाने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से समय भी लिया गया है और सभी व्यापारियों को मुख्यमंत्री के पास ले जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगमिंदर सिंघल, महेंद्र बंसल, रजनीश अरोड़ा, दिलशाद अंसारी, संजय कुमार, विवेक भाटिया, सचिन मदान, मुकर्रम अली व पुनीत पाहुजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें