II
पुलिस ने चोरी करने वाले दो युवकों पर दर्ज किया मुकदमा, कर रही तलाश
I
I
I
I चोरों ने सेवानिवृत्त डीजीसी जिला सरकारी वकील (आपराधिक) के मुर्गी फार्म से इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव पनियाला चंदापुर निवासी अनिल कुमार राणा ने पुलिस को बताया कि वह सेवानिवृत्त डीजीसी हैं। उन्होंने गांव के पास ही आम के बाग में मुर्गी फार्म खोल रखा है। 22 नवंबर की रात चोरों ने फार्म के इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली। उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि घटना वाली रात मुस्तकीम और एक अन्य को बाइक पर इनवर्टर व बैटरी ले जाते देखा गया था। डीजीसी ने आरोप लगाया कि उक्त युवकों ने बैटरी और इनवर्टर चोरी किया है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार दोनों पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।I