IIपुलिस को शक किसी परिचित ने ही घर में लूट और हत्या को दिया अंजाम
I
I I
Iशक के आधार पर कई से पूछताछ, पुलिस ने हत्या का केस किया दर्ज
I
Iमहिला की हत्या के मामले में पुलिस का शक किसी परिचित पर भी जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि लूट के दौरान महिला ने आरोपी को पहचान लिया होगा। पहचान उजागर होने के डर से आरोपी ने महिला के सिर पर हमला करके हत्या की होगी। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला सोत में रेखा (55) पत्नी घनश्याम सोमवार शाम करीब तीन बजे घर में मृत मिली थी। महिला के सिर पर चोट और खून के निशान मिले थे। महिला के शरीर से जेवर भी गायब थे। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि घर की अलमारी भी खुली थी और उसमें से भी जेवर व अन्य सामान गायब था। देर रात पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
I
Iमहिला की हत्या के पीछे पुलिस किसी परिचित का ही हाथ मानकर जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि एक या दो लोग भी शामिल हो सकते हैं। आशंका है कि लूट के दौरान महिला ने वारदात करने वाले को पहचान लिया होगा। पहचान होने पर पकड़े जाने के डर से हमलावर ने महिला की हत्या की होगी। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शक के आधार पर कुछ लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।I