फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर बिजली व्यवस्था करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के मक्खनपुर स्थित स्कूल में बूथ केंद्र का निरीक्षण करते सेक्टर मजिस्ट्रेट। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ देहात के गांवों में पहुंचकर स्कूलों में बने बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिलने पर जल्द से जल्द उन्हें पूरा करने के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार मिश्रा ने टीम के साथ देहात क्षेत्र के गांव मक्खनपुर, सिसोना, शाहपुर, खेलपुर आदि गांवों के विद्यालयों में पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे सबसे पहले मक्खनपुर के विद्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने निरीक्षण में पाया कि बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी। कमरों में अंधेरा था। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया में दिक्कत आ सकती है। उन्होंने मौके पर ही बीएलओ और प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि हर बूथ पर बिजली की बड़ी पावर वाली लाइट व टेबल लगाकर रोशनी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर टीम में मनीष मिश्रा, रीना देवी, बबीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें