फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सस्ते गल्ले की दुकान के निरीक्षण में कम मिला खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर सील की गई सस्ते गल्ले की दुकान का तहसीलदार के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में मौजूद खाद्यान्न दस्तावेजों में दर्ज अनुपात से कम मिला। मामले में जांच टीम अब जिला पूर्ति अधिकारी को रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन




नगर के लक्सर गांव वार्ड की सस्ते गल्ले की दुकान सैदाबाद गांव की दुकान से अटैच है। 29 जनवरी को राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक बबीता कटारिया दुकान के निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। वहां दुकान को सील करने की कार्रवाई के दौरान पूर्ति निरीक्षक और महिला राशन डीलर के बीच हाथापाई हो गई थी।



मामले में पूर्ति निरीक्षक की ओर से राशन डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उस समय दुकान को सील कर दिया गया था। पूर्ति निरीक्षक बबीता कटारिया ने बताया कि मामले में जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच टीम गठित की है। शनिवार को जांच टीम में शामिल तहसीलदार शुभांगिनी, एआरओ हरिद्वार देवचंद और उन्होंने दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान की सील खोलकर यहां मौजूद खाद्यान्न का मिलान किया गया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि मिलान के दौरान दस्तावेजों में दर्ज खाद्यान्न से कम खाद्यान्न दुकान में मिला है। इसकी गणना कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें