फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ब्लॉक गेट के बाहर सरकारी जमीन पर अवैध दुकानों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई के बाद फिर सज जाता है बाजार, मुख्य मार्ग पर जाम से राहगीर परेशान
विज्ञापन

कार्रवाई के दो घंटे बाद ही फिर लग जाती हैं दुकानें, सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वालों को भी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
भगवानपुर। ब्लॉक कार्यालय के गेट के दोनों ओर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दुकानें लगने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से कार्रवाई किए जाने के बावजूद कुछ समय बाद दुकानदार दोबारा उसी स्थान पर दुकानें सजा लेते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भगवानपुर ब्लॉक कार्यालय और सहकारी संघ कार्यालय के गेट के आसपास सड़क किनारे बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें लग रहीं हैं। दुकानों के आगे सामान और वाहन खड़े किए जाने से सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है। इससे सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले लोगों को भी गेट तक पहुंचने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई केवल खानापूर्ति तक सीमित रह जाती है। कार्रवाई के बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रहती है लेकिन करीब दो घंटे बाद ही उसी स्थान पर दोबारा दुकानें लग जाती हैं। यह मार्ग भगवानपुर मुख्य बाजार को घाड़ क्षेत्र के दर्जनों गांवों से जोड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, दोबारा दुकानें न लगने देने और मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि भगवानपुर की मुख्य सड़क पर अवैध दुकानें बनाकर अतिक्रमण किया गया है तो उनको हटाया जाएगा और चालान की कार्रवाई की जाएगी। -शुभांगिनी, तहसीलदार भगवानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें