फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रही थी पटाखा फैक्टरी, छापामारी

विज्ञापन
कलियर में पटाखा फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान जांच करती पुलिस और बीडीएस (बम डिस्पोजल एस्कार्ट) क - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पुलिस और बीडीएस की टीम ने बुधवार को पटाखा फैक्टरी में छापा मारकर बड़ी मात्रा में बारूद और पटाखे बरामद किए। इस दौरान मौके से जाकिर नाम के व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। देर शाम उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पिछले साल इस फैक्टरी में विस्फोट के कारण दो मजदूरों की मौत और तीन लोग घायल हो गए थे। उस दौरान लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। हाल में इसे पोल्ट्री फार्म की आड़ में चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

कलियर एसओ मनोहर सिंह भंडारी और बीडीएस टीम के प्रभारी ललित मोहन ने संयुक्त रूप से मंगलवार को कलियर में हज हाउस के पीछे जंगल में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी पर छापा मारा। इसमें बड़ी संख्या में पटाखे और विस्फोटक मिले। जांच में पता चला कि नियम और कानून को ताक पर रखकर पोल्ट्री फार्म की आड़ में बड़े पैमाने पर पटाखे बनाने का काम चल रहा था। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पिछले साल मार्च के महीने में इसी फैक्टरी में लापरवाही के कारण विस्फोट हो गया था। विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे। उस दौरान फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद फिर से फैक्टरी अवैध रूप से चल रही थी। शिकायत पर फैक्टरी में दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में रखी विस्फोटक सामग्री के स्टॉक की जांच की जा रही है। मौके से बिजनौर निवासी जाकिर हाल निवासी रुड़की को हिरासत में लिए गया है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें