फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कोर्ट के आदेश पर कांवड़ पटरी से अवैध निर्माण ढहाया

विज्ञापन
रुड़की के नहर किनारे पर अवैध नवनिर्माण को तोड़ती यूपी सिंचाई विभाग की टीम। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
यूपी सिंचाई विभाग ने कांवड़ पटरी के दूसरी छोर पर नवनिर्माण को जेसीबी से मंगलवार दोपहर को ध्वस्त कर दिया। हालांकि मूर्ति सुरक्षित रखी है। चौकाने वाली बात यह रही कि इस दौरान स्थानीय पुलिस की बजाय यूपी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नवनिर्माण और अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां पर भी अतिक्रमण होंगे वहां कार्रवाई की जाएगी। प्रथम चरण में अभी पटरी के एक निर्माण को तोड़ा गया और काम को भी रुकवा दिया गया है। पहली बार यूपी सिंचाई विभाग ने शहर में इस तरह के निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की है।



रुड़की में गंगनहर किनारे के दोनों तरफ यूपी सिंचाई विभाग की जमीन है। नहर किनारे पर घाट व अन्य स्थल बनाए गए हैं। मंगलवार को यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी कांवड़ पटरी पर जेसीबी लेकर पहुंचे। जहां पर गंगनहर के एक छोर पर करीब पांच माह पूर्व एक समाज की ओर से लगाई गई मूर्ति के चबूतरे को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। इस बीच विभागीय कर्मचारी और भारी यूपी पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन




यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ अर्जुन सिंह के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट और विभाग के निर्देश है कि गंगनहर किनारे कोई भी नियम विरुद्ध गतिविधियों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। मंगलवार को मिले आदेश के मुताबिक प्रथम चरण में गंगनहर पटरी के एक छोर पर हो रहे नवनिर्माण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया, जो भी दिशा निर्देश और आदेश प्राप्त होंगे उनके मुताबिक गंगनहर के किनारों की संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए कोर्ट की ओर से निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

बता दें कि रुड़की में चाट बाजार, फल बाजार और कपड़ा बाजार भी यूपी सिंचाई विभाग की जमीन में बना है। ऐसे में आने वाले दिनों में यूपी सिंचाई विभाग इन जगहों को खाली कराने की भी कोशिश कर सकता है।



-

अब अन्य कई मूर्ति स्थलों पर भी कार्रवाई के संकेत

शहर में गंगनहर किनारे अलग-अलग समाज के लोगों के घाट और धार्मिक स्थल बने हैं। एक किनारे पर गंगा आरती तक होती है। मंगलवार को यूपी सिंचाई विभाग ने करीब छह माह पूर्व सर्व समाज की ओर से लगाई गई मूर्ति परिसर को जेसीबी से तोड़ा। मौके पर हो रहे निर्माण को भी अधिकारियों ने रुकवा दिया। अधिकारियों के मुताबिक वह गंगनहर किनारे हो रहे अतिक्रमण के संबंध में पूर्व में स्थानीय स्तर पर नोटिस जारी कर चुके हैं। कार्रवाई होने से गंगनहर किनारे बने घाट और धार्मिक स्थलों पर भी कार्रवाई होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन




-

रुड़की के नहर किनारे पर अवैध नवनिर्माण को तोड़ती यूपी सिंचाई विभाग की टीम। स्रोत वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें