फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 2.5 लाख की लूट की सूचना निकली फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को लूट की झूठी सूचना देकर गुमराह करना दो युवकों को भारी पड़ गया। 2.5 लाख रुपये और वाहन लूट की सूचना महज आपसी लेनदेन का विवाद निकली। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले एवं विवाद में शामिल कुल पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर चालान किए गए।
विज्ञापन


सोमवार को सहारनपुर के खाताखेड़ी निवासी सलीम ने डायल-112 पर सूचना दी कि ग्राम खेड़ी शिकोहपुर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर उसकी गाड़ी और उसमें रखे करीब 2.5 लाख रुपये जबरन छीन लिए हैं। दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन युवकों नबीर, शौकीन निवासी मानक माजरा और साहिब निवासी डाडा जलालपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से हुई पूछताछ में सारा मामला साफ हो गया। पता चला कि यह कोई लूट नहीं बल्कि पैसों के लेनदेन का पुराना विवाद था। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि सूचना देने वाले सलीम और उसके साथी नौशाद निवासी सहारनपुर सहित वाहन ले जाने वाले तीनों युवकों नबीर, शौकीन और साहिब के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें