फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन जरूरी : एएसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। मोहल्ला सोत में लगाए गए कोरोना वैक्सीनेशन शिविर में स्थानीय लोगों ने और प्रशासनिक टीम ने हेल्थ वर्करों को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। साथ ही कोरोना काल में लगातार बिना डरे काम करने पर उनकी सराहना भी की। वहीं, शहर में लगाए गए 15 केंद्रों पर 779 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहम्मद मुबाशीर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मोहल्ला सोत स्थित आवास पर टीकाकरण शिविर का शुभारंभ एएसडीएम पूरण सिंह राणा ने किया। इस दौरान आयोजक कमेटी की ओर से एएसडीएम को सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रशासनिक टीम और अन्य लोगों ने हेल्थ वर्करों को शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। एएसडीएम पूरण सिंह राणा ने कहा कि यदि हम समय पर टीका लगवाएंगे तो इस वैश्विक महामारी से बच सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवाने की अपील की। शिविर संयोजक कांग्रेसी नेता मुबाशीर ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए लगातार लोगों के घर-घर जाकर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि कोरोना को हराना है तो वैक्सीनेशन करवाना जरूरी है। शिविर में 40 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परियोजना की प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर में 15 जगह वैक्सीनेशन सेंटर बनाकर 779 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें 45 प्लस वाले 331 और 18 प्लस वाले 448 लोग शामिल हैं। रुड़की जेल में भी शिविर लगाकर 160 कैदियों को टीके लगाए गए। कार्यक्रम में रिजवान अहमद, फजलुर्रहमान, चौधरी अब्दुल जब्बार, बिलाल अहमद, मोहम्मद तनवीर आलम, सलीम, साजिद, अंजली सैनी, ऋतु, वंदान, तारिका, पब्लिक हेल्थ मैनेजर नेहा कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें