फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे किसान : रोड़

विज्ञापन
रुड़की तहसील में पहुंचे ग्राम प्रधान घनश्याम और किसान नेता प्रदम सिंह रोड़ मांगों को लेकर नारेब
विज्ञापन
गांव पंचायत की जमीन में खनन करने एवं चकबंदी टीम के काम में भारी लापरवाही के विरोध में ग्राम प्रधान घनश्याम पांच दिन से अनशन कर रहे हैं। यह जानकारी मिलने पर भाकियू रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह उन्हें तहसील ले आए। वहां हंगामे के बाद जेएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बुधवार को पदम सिंह रोड़ और ग्राम प्रधान घनश्याम ने तहसील पहुंचकर बताया कि उनके गांव की 150 बीघा भूमि में करीब 120 फीट अवैध खनन किया गया। तमाम शिकायत करने के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है। वहीं गांव में 20 साल बाद भी चकबंदी की पैमाइश पूरी नहीं हुई। चकबंदी टीम को बदले जाने का आश्वासन भी हवाई बनकर रह गया है। इससे आहत ग्राम प्रधान अनशन पर है। इस दौरान जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने खनन टीम को मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही चकबंदी टीम को बदलने के निर्देश दिए। किसानों ने निर्देश पर अमल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें