फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शोभायात्रा की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के श्रीबाला जी मंदिर में कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक स्थल पर सुविधाएं भी स्थापित होनी चाहिए ताकि भक्तों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। शोभायात्रा का संचालन केबीजेएम पब्लिक स्कूल की ओर से किया गया। प्रधानाचार्या सुमन गिरी और प्रबंधक मनोज गिरि ने शोभायात्रा को शुरू किया। यात्रा में सुंदर झांकियां, भक्ति संगीत और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा खानपुर क्षेत्र के तुगलपुर खानपुर एवं विभिन्न गांवों से होकर निकाली गई। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें