फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता में नहीं निकला कोई हल, भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और किसानों के बीच वार्ता विफल होने के बाद गन्ने के बकाया भुगतान समेत अन्य मांगों के लिए किसानों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। वहीं, किसान देवेंद्र की गंभीर नाजुक देख उनकी भूख हड़ताल को समाप्त कराया गया है। बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने पर देवेंद्र को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, रात करीब आठ बजे भूख हड़ताल पर बैठे प्रवीण की भी तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर प्रशासन ने मौके पर डॉक्टरों की टीम भेजकर उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के बैनर तले तीन किसानों मंगलवार से तहसील स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू की थी। इसमें यूनियन के जिलाध्यक्ष विकेश चौधरी, प्रवीण और देवेंद्र शामिल हैं। बृहस्पतिवार को देवेंद्र की हालत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देवेंद्र की स्थिति नाजुक देख उनकी भूख हड़ताल समाप्त करा दी गई है। वहीं, विकेश चौधरी और प्रवीण शुक्रवार को चौथे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे। शुक्रवार शाम को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल और किसानों के बीच भूख हड़ताल समाप्त करने के लिए वार्ता हुई। इस दौरान किसानों ने कहा कि जब तक पाई पाई भुगतान नहीं हो जाता, भूख हड़ताल जारी रहेगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किसानों को आश्वासन दिया कि भुगतान जारी कराने के प्रयास चल रहे हैं। लिहाजा भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया जाए, लेकिन आश्वासन पर किसान नहीं माने। विकेश चौधरी ने बताया कि वार्ता में कोई निर्णय नहीं हो पाया है। उधर, रात में प्रवीण की हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान ओमदत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष बिजनौर विशाल चौधरी, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अखिलेश चौधरी, लाल सिंह, सनोज मलिक, जितेंद्र, कवींद्र, सुशील, संजीत, संजय, आर्यवीर, संजय पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें