फोटो समाचार:
खानपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में चारों तरफ विकास कार्य हो रहे हैं। साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी दिया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही देन है कि हर तरफ विकास की गंगा बह रही है। मंगलवार को राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने गोद लिए दल्लावाला गांव पहुंचकर पूजा अर्चना के बाद लगभग एक करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दल्लावाला गांव खानपुर क्षेत्र का अति पिछड़ा गांव है। यह गांव अब उन्होंने गोद ले लिया है। गांव में चहुमुखी विकास करने के लिए दो करोड़ से अधिक की योजनाओं के कार्य कराए जाएंगे। कहा कि गांव में जल्द ही चार हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। गांव में इंटर कॉलेज की भी जल्द ही स्थापना की जाएगी। इसके अलावा गांव में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज पंवार, मंडल महामंत्री राजेश सैनी, प्रमोद शर्मा, कुश सैनी, अमरीश गोयल, सुरेंद्र सैनी, बिट्टू चौहान, लौकी राम, महिपाल, सतवीर, पंकज, व जल सिंह चौहान आदि अनेक शामिल रहे। संवाद