फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: होटल के सुपरवाइजर ने बुकिंग के सात लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल के सुपरवाइजर ने पार्टी बुकिंग की लाखों की रकम हड़प ली। आरोप है कि होटल में रूम बुकिंग की लाखों की रकम अपने निजी खाते में जमा करा ली। मामला उजागर होने पर सुपरवाइजर होटल छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को होटल सेंट्रम के प्रबंधक निदेशक कुनाल सचदेवा ने तहरीर देकर बताया कि उनके होटल में विकास गिरी निवासी सीएल एन-444 न्यू मोहनपुर लक्ष्मी नगर, रुड़की सुपरवाइजर के पद पर नौकरी कर रहा था। आरोप है कि उसने होटल में होने वाली पार्टियों की बुकिंग की करीब सात लाख की रकम होटल के खाते में जमा नहीं की। धोखाधड़ी कर अपने खाते में जमा कर ली।



आरोप लगाया कि होटल के जो रूम ऑनलाइन बुकिंग होते थे, उनकी भी लाखों की रकम अपने निजी खाते में जमा करा ली। कुछ दिन पहले वह नौकरी छोड़कर चला गया। इस बीच बुकिंग कराने वाले लोगों ने होटल पहुंचकर मामले की जानकारी ली तो सच्चाई का पता चला। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें