फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: होटल में छापा, चार लोग हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर क्षेत्र के एक होटल में छापा मारकर दो युवतियों समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन




शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। पुलिस टीम ने होटल पहुंचकर एक कमरे में छापा मारा। वहां से दो युवक और दो युवतियों को पकड़ा गया।

पुलिस ने होटल के अन्य कमरों की भी तलाशी ली जिसमें एक कमरे से एक युगल मिला। उन्होंने कमरा लेने के लिए वैध आईडी जमा की थी। पूछताछ में पकड़े गए युवक बहादराबाद और मंगलौर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। एक युवती के चंडीगढ़ से आने की जानकारी मिली है। पुलिस सभी को कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें