फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म लोहा गिरने से फैक्ट्री कर्मचारी की मौत

Sun, 24 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
फैक्‍ट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगवानपुर। रायपुर की लोहा गलाने वाली फैक्ट्री में क्रेन से गर्म लोहा गिरने पर कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे में लापरवाही सामने आने पर प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देकर मामला रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन


रायपुर में एक लोहा गलाने वाली फैक्ट्री में स्थानीय युवक अर्जुन काम करता था। फैक्ट्री में शनिवार को कंपयूटराइज्ड क्रेन की मदद से भट्टी से लोहे की भारी भरकम एंगल निकालकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाई जा रही थी। इसी बीच क्रेन में बंधी रस्सी टूट गई। गर्म एंगल नीचे खड़े अर्जुन के ऊपर आ गिरी। एंगल काफी गर्म होने के चलते अर्जुन बुरी तरह झुलस गया और उसके बोझ तले दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर अर्जुन के परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री पहुंचे और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी फैक्ट्री में पहुंच गई।

परिजनों ने प्रबंधन के खिलाफ लिखित तहरीर पुलिस को सौंपी। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मगर कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए प्रबंधन से जुड़े कुछ लोग समझौते के प्रयास में जुटे रहे। दोपहर बाद आखिरकार दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराते हुए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कोई लिखित तहरीर परिजनों की ओर से नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें