रुड़की। रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई दी गई। इस मौके पर हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने एक से बढ़कर एक कलाम प्रस्तुत कर जमकर वाहवाही लूटी।
शुक्रवार को एसोसिएशन की ओर से रामनगर कचहरी परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह का उद्घाटन जिला जज विवेक भारती शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। हम सभी को यह त्योहार प्रेमभाव के साथ मनाना चाहिए। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई दी। इसके बाद हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर अपर जिला जज रुड़की सुशील तोमर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल, एसपी देहात एसके सिंह, बार अध्यक्ष प्रवीण तोमर, सचिव पंकज कुमार, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष चौधरी लिल्लू सिंह, चौधरी अमरपाल, महबूब हसन, कपिल देव, राव राशिद अली, नीरज चौहान, गुलाम रसूल, ममतेश शर्मा, जावेद अख्तर, चौधरी बलवीर सिंह, सलीम अंसारी, चौधरी सत्यपाल सिंह, शिव कुमार सैनी, मुर्सलीन अंसारी, विपुल वालिया, कमलेश राणा, फखरुद्दीन अंसारी, विनय शर्मा, राकेश शर्मा, राव बिलावर, महक सिंह सैनी, राशिद अली व दिनेश धीमान आदि मौजूद रहे।