एसडी डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम संबोधित करती प्राचार्य डा. अर्चना मिश्रा।
- फोटो : ROORKEE
एसडी पीजी कॉलेज रुड़की और राजकीय महाविद्यालय लक्सर में शुक्रवार कोअमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को आजादी की लड़ाई की महत्वपूर्ण घटनाओं से रूबरू कराया।
एसडी कॉलेज में सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दांडी यात्रा और उससे जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित वीडियो दिखाई गई। प्राचार्य अर्चना मिश्रा ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अगले 75 हफ्ते तक चलने वाले महोत्सव में आजादी के नायकों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही अर्थशास्त्र विभाग की ओर से पूर्व निर्धारित बजट 2021-22 पर क्विज भी होगा। इस मौके पर डॉ. कामना जैन, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. किरन बाला और डॉ. शालिनी आदि मौजूद रहीं। वहीं, लक्सर राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. छाया चतुर्वेदी ने कहा कि देश को आजाद करने में देशवासियों ने कुर्बानी दी है।
इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कई ने अपना जीवन ही बलिदान कर दिया। प्राध्यापक डॉ. आशुतोष शरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह के बारे में जानकारी दी। छात्रा मानसी धीमान, किरण रानी और उर्वशी ने भी आजादी के आंदोलन की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताया। संचालन डॉ. आरके वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव करीब चार सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान छात्रों के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। चार अप्रैल कों महोत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम में डॉ. श्याम कुमार, डॉ. एपी दुबे, डॉ. श्याम कुमार, डॉ. कनुप्रिया, मोनू, अरविंद चौधरी, राजकुमार, संजीव, बाबू, शिवानी प्रजेश, मोनू ने सहयोग दिया।