फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन की सूचना पर भड़के हिंदू संगठन

Sun, 31 Jul 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन का विरोध करते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता - फोटो : amarujala
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन कराने आए लोगों का विरोध किया। पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई का भरोसा देने पर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन


रविवार दोपहर रामपुर रायघटी गांव के किसी ग्रामीण ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना दी कि गांव में बाहर से आए कुछ लोग हिंदू समुदाय के लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद, शिवसेना और बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाहर से आए लोगों का विरोध करने के लिए नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। गौरक्षा प्रमुख रामगोपाल, अर्जुन सैनी, सूर्यकांत, अभय कुमार, सुभम कुमार, शिवम कुमार, बलविंदर सिंह, रामचंद्र आदि कार्यकर्ताओं का कहना था कि कुछ लोग प्रलोभन देकर गरीब हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। आरोपी दूसरे धर्म का धार्मिक ग्रंथ भी पढ़वा रहे हैं।

चेताया हम किसी भी सूरत में हिंदू समुदाय के लोगों को धर्म परिवर्तन नहीं करने देंगे। यहां से कार्यकर्ता एकत्रित होकर भिक्कमपुर चौकी पहुंचे और धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए तहरीर दी। दूसरी ओर से रामपुर रायघटी गांव के रामपाल, रायसी निवासी सीमा, प्रवेश कुमार, दिनेश कुमार, मनोज आदि का कहना है कि रविवार को गांव में रामसिंह के घर पर सत्संग करने के लिए हम सभी लोग एकत्रित होकर सत्संग कर रहे थे। हिंदू संगठन के लोगों ने इसका विरोध किया। भिक्कमपुर चौकी प्रभारी जगमोहन रमोला का कहना है कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने चौकी आकर तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें