फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ जा रही युवती के अपहरण का प्रयास

Tue, 17 Jan 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मां के साथ जा रही एक युवती का बाइकसवार दो बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया। शोर मचाने पर एकत्रित हुए लोगों को देखकर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़िता और उसके परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


ढंडेरा निवासी एक युवती अपनी मां के साथ सोमवार शाम कहीं जा रही थी। उसी दौरान बाइकसवार दो युवक पीछे आए और युवती को जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगे। धक्का मुक्की में युवती नीचे गिर गई। युवती और उसकी मां ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर बाइकसवार दोनों बदमाश फरार हो गए। लोगों ने उनका पीछा भी किया लेकिन, दोनों हाथ नहीं आए। मंगलवार सुबह पीड़ित युवती, उसकी मां और परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की मांग की।

पीड़ित युवती ने बताया कि 23 नवंबर 2016 को भी छह युवकों ने उसके साथ इसी तरह से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास किया था। उसके भाई फिरोज के विरोध पर आरोपियों ने उसे लोहे की रोड आदि से पीटकर घायल कर दिया था। इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज है लेकिन, अभी तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके। आरोपी लगातार उन पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। दो दिन पूर्व उसके बड़े भाई फुरकान से भी मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें