फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्लो सर... कब शुरू होगा वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शहर में नियमित तौर पर चल रहे टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन नहीं होने से युवा और बुजुर्ग परेशान हैं। अब लोग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बार-बार फोन कर वैक्सीनेशन शुरू होने को लेकर पूछताछ कर रहे हैं, जबकि अधिकारी बस वैक्सीन की डोज आने पर केंद्र शुरू करने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में सात दिन पहले बिना स्लॉट बुक कराए वैक्सीनेशन किए जाने की व्यवस्था शुरू की गई थी। स्लॉट बुक कराने का झंझट खत्म होने से युवाओं में भी उत्साह था। वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पांच केंद्र बनाए हैं। तीन दिन से शहर में खोले गए बीएसएम इंटर कॉलेज, मूलराज इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गांधी शिल्प महिला विद्यालय और स्कूल नंबर 14 में से किसी पर भी वैक्सीनेशन नहीं हो रहा है, जबकि यहां हर दिन लोग सुबह 10 बजे से पहले ही वैक्सीनेशन के लिए पहुंच जाते हैं। यहां आकर उन्हें हर दिन निराशा हाथ लग रही है, जबकि केंद्रों पर कोई भी ऐसी जानकारी चस्पा नहीं है जो वैक्सीनेशन की जानकारी दे सके। रामनगर निवासी रिंकू, मंजित कुमार, मोंटी और देवेंद्र का कहना है कि वे लगातार केंद्र पर वैक्सीनेशन शुरू होने की जानकारी लेने आ रहे हैं। बार-बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन कर भी मामले की जानकारी ले रहे हैं। जहां उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। वहीं आदर्शनगर निवासी महिपाल, स्वाति चंद्रा, महेश कुमार और सहदेव आदि कहना है कि अब 45 से ऊपर वालों को भी वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। उनका कहना है कि सेशन साइट इंचार्ज को लगातार फोन कर रहे हैं, लेकिन वे ठीक से बात करने को तैयार नहीं होते। ऐसे में उन्हें वैक्सीनेशन शुरू होने की जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर का कहना है कि अभी मात्र सिविल अस्पताल में ही वैक्सीनेशन हो रहा है। लोग वहां पहुंचकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। सेंटरों पर वैक्सीन की डोज पहुंचने पर ही टीकाकरण शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें