फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में फर्जी टेस्टिंग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार महाकुंभ में हुई फर्जी टेस्टिंग की जांच कराए जाने के संबंध में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को कलियर में विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ है और दूसरी तरफ इस महामारी में फर्जी टेस्टिंग के नाम पर महाकुंभ में इतना बड़ा घोटाला किया गया है। कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री स्वयं कहते हैं कि घोटाला उनसे पहले हुआ है, इससे साफ है कि सरकार भी मानती है कि घोटाला हुआ है। अब जब सरकार मान रही है कि घोटाला हुआ है तो इसका पर्दाफाश करने के लिए हाईकोर्ट के जज की देखरेख में न्यायिक जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सुभाष सैनी, जोधराज सैनी, इसरार शरीफ, शाहिल राणा, गुलशाद सिद्दीकी, नाजिम त्यागी, भानु प्रताप, इमरान, अमजद मलिक, धीर सिंह, इंतजार राणा, सहजाद अंसारी, राजेश सैनी, फरीदा और इरशाद आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार:
कोरोना जांच घोटाले के विरोध में निकाली शव यात्रा
लक्सर/खानपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फुंकते हुए नारेबाजी की। साथ ही कोरोना जांच घोटाले पर भाजपा सरकार को घेरते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को नगर के सीमली स्थित कांग्रेस कार्यालय से लेकर लक्सर गांव के पीठ बाजार चौराहे तक भाजपा सरकार की शव यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि कोरोना महामारी को भी भाजपा ने अवसर बना लिया और कोरोना जांच में घोटाला कर हजारों लोगों से लाखों रुपये डकार लिए। कहा कि भाजपा सरकार राज्य पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे भी खा गई है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेश राणा ने कहा कोरोनाकाल में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। प्रदर्शन करने वालों में सत्यजीत सिंह, अंशुल चौधरी, विशाल सिंघल, तुषार, इरशाद अली, आस मोहम्मद, विजय मेहरा, तेजपाल कश्यप, लोकेश चौधरी, राहुल गर्ग, वीरेंद्र चौधरी, विनय कुमार, सतीश कुमार, आकिल हसन, फुरकान अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें