रुड़की नगर निगम में इंटरकॉम टेलीफोन लगाता कर्मचारी।
- फोटो : ROORKEE
अब नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी एक-दूसरे के दफ्तर में जाकर बातचीत करने की बजाय अपने दफ्तर में ही बैठकर इंटरकॉम से बात कर सकेंगे। इसके लिए निगम के महापौर, एमएनए और एसएनए समेत कर्मचारियों के दफ्तरों में इंटरकॉम टेलीफोन लाइन का नेटवर्क बिछाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही सभी अधिकारी और कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
नगर निगम को हाईटेक बनाने के लिए लगातार अधिकारियों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में अब निगम में अधिकारियों और कर्मचारी को इंटरकॉम टेलीफोन की सुविधा मिलेगी। अभी तक महापौर, एमएनए और एसएनए को एक-दूसरे के दफ्तर में जाकर हर छोटी बड़ी बातचीत के लिए जाना पड़ता था। साथ ही कर्मचारियों को भी अधिकारियों के दफ्तर में हर-छोटे बड़े काम के लिए दौड़ लगानी पड़ती थी। इंटरकॉम टेलीफोन नेटवर्क की लाइन बिछाने के लिए मंगलवार से निगम के सभी दफ्तरों में काम शुरू हो गया है।
निगम में फिलहाल 16 जगहों पर इंटरकॉम टेलीफोन लगाए गए हैं। अभी और भी इंटरकॉम लगाए जाएंगे। इनके लगने से अधिकारियों व कर्मचारियों को छोटी-बड़ी बात के लिए दफ्तरों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही विश्वसनीय और गोपनीयता भी बनेगी। -चंद्रकांत भट्ट, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, रुड़की