फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय का मुंह चिढ़ा रहे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों में विकास का दम भरने वाले ब्लॉक मुख्यालय के सामने ही गंदगी का ढेर लगा है, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में ब्लॉक मुख्यालय आने वाले और मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध से परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

खानपुर कस्बे में दल्लावाला मार्ग पर विकासखंड मुख्यालय स्थित है। क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों में विकास के साथ-साथ सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी ब्लॉक मुख्यालय की है। इसे विडंबना ही कहेंगे कि ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य गेट पर ही गंदगी का अंबार लगा है। इससे मुख्यालय पहुंचने वाले लोगों को दुर्गंध झेलनी पड़ती है। वहीं, मुख्य गेट से दक्षिण दिशा की ओर 50 मीटर आगे सीएचसी और बिजलीघर का मुख्य गेट है। 50 मीटर आगे भगवान शंकर इंटर कॉलेज का मुख्य रास्ता है। ऐसे में बिजलीघर, सरकारी अस्पताल और कॉलेज आनेजाने वालों को भी दुर्गंध झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के भगत सिंह, मनोज कुमार, सोनू कुमार आदि का कहना है कि ब्लॉक मुख्यालय के सामने लगे गंदगी के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से रास्ते से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। इस बाबत वह कई बार बीडीओ से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सफाई कराने में किसी ने रुचि नहीं ली। उधर, बीडीओ पवन सैनी ने बताया कि ग्राम सचिव को सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही गंदगी की साफ कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें