लक्सर में ठप पड़ा कोविड टीकाकरण रविवार को फिर शुरू हो गया है। सीएचसी पर कोविड वैक्सीन की डोज न होने से लक्सर और खानपुर में वैक्सीनेशन चार दिनों से ठप पड़ा था।
शनिवार शाम को लक्सर सीएचसी पर वैक्सीन की 500 डोज पहुंच गई थी। लिहाजा रविवार को सीएचसी की ओर से शिक्षा विभाग परिसर के केंद्र और नगरपालिका परिसर में बनाए गए केंद्र पर टीकाकरण शुरू हुआ। लक्सर स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम आशीष शर्मा ने बताया कि अभी दो केंद्रों पर ही कोविड टीकाकरण शुरू कराया गया है। वैक्सीन की डोज बढ़ने पर केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। वहीं, खानपुर सीएचसी में अभी तक वैक्सीन नहीं पहुंची है। खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण शुरू करा दिया जाएगा। संवाद