फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने खनन खोले जाने पर ली ग्रामीणों की राय 

Fri, 27 May 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी खनन खोलने के लिए बुलाई गई ग्रामीणों की बैठक में. - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सुल्तानपुर क्षेत्र में गंगा में खनन चुगान के संबंध में शुक्र्तवार को स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और जिलाधिकारी ने भोगपुर गांव में क्षेत्रवासियों की एक बैठक ली। जिसमें जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासियों से गंगा में खनन खोले जाने के विषय में जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने खनन खोले जाने पर हामी भरी। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामीणों की राय को मुख्यमंत्री तक पहुंचाए जाने की बात कही। 
विज्ञापन


शुक्र्तवार की शाम भोगपुर गांव में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ, एसएसपी डी सेंथिल अब्बुदई राज कृष्ण एस, एसपी देहात प्रवेंद्र सिंह ड़ोबाल, हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरा नंद आदि प्रशासनिक टीम के साथ पहुंचे और गंगा में खनन खोले जाने के विषय में क्षेत्रवासियों के साथ एक बैठक की।

जिसमें भोगपुर, शाहपुर, टांड़ा भागमल, टांड़ा मझादा, तिलकपुरी, फतवा, धारीवाला, हरसीवाला आदि गांव के करीब दो हजार से अधिक क्षेत्रवासी पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बैठक में उपस्थित सभी से गंगा में वन निगम के खनन को खोले जाने के संबंध में जानकारी ली तो ग्रामीणों ने एक राय होकर खनन खोलने पर बल दिया। क्षेत्रवासिंयों ने मंत्री को बताया कि गंगा में खनन खोले जाने से क्षेत्रवासियों को काफी फायदे हैं साथ ही वन निगम के खनन से गंगा को भी कोई हानि नहीं होती है।
विज्ञापन


इस पर स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से लिखित में उनकी राय ली। साथ ही क्षेत्रवासियों की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कहीं। बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सैनी, ग्राम प्रधान मोतीराम, बिजेंद्र सिंह कश्यप, संजय कुमार, रामसिंह, महीपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें