फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को किया मुख्यालय अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
इकबालपुर गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के खिलाफ एक मामले में कार्रवाई चल रही थी। मामले का संज्ञान लेते हुए गन्ना आयुक्त ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन




भगवानपुर क्षेत्र के झिड़ियान ग्रंट निवासी किसान वसीम अहमद ने शासन को एक शिकायतपत्र भेजा था। पत्र में किसान ने आरोप लगाया था कि इकबालपुर गन्ना विकास परिषद में तैनात ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक वीके चौधरी ने उसके साथ अभद्रता की है। साथ ही किसान ने कुछ गंभीर आरोप भी लगाए थे। शिकायत का संज्ञान लेते हुए गन्ना आयुक्त चंद्र सिंह धर्मशक्तू ने मामले की जांच कराई।

जांच अभी चल रही है लेकिन प्राथमिक स्तर की जांच में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध है। इसके चलते उन्होंने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को मुख्यालय काशीपुर में अटैच कर दिया गया है। गन्ना आयुक्त ने बताया कि इस मामले में संयुक्त गन्ना एवं चीनी आयुक्त से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। दो सप्ताह के भीतर उन्हें जांच पूरी करनी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें