फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पत्नी और सास की हत्या कर खुद को गोली से मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- रानीपुर कोतवाली की टिहरी विस्थापित की घटना, कल ही दिल्ली से आए थे
I
I

I
I- पत्नी को बेसबॉल से और सास के सिर में मारी गोली, फिर खुद भी सिर में मारी
I
I- गोली आवाज सुन किरायेदार ने फोन पर दी बुजुर्ग के पोते को जानकारी
I
I
I
Iरानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात हुई। पति ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी पर बेसबॉल से वार करने के बाद सास के सिर में पिस्तौल से गोली मारकर फिर खुद को गोली से उड़ाया। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। फॉरेसिंग टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। मौके से एक पिस्तौल, खोखे, बेसबॉल बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में झगड़े के बाद हत्या के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की देर शाम की है। जब पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर आठ टिहरी विस्थापित कॉलोनी में एक घर के अंदर गोलियां चली है और गेट अंदर से बंद है। सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी, एसएसआई मनोहर रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे में तीन शव खून से लथपथ पड़े थे। पास में ही पिस्तौल, खोखे, बेसबॉल पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम पंकज गैरोला, एएसपी जितेंद्र मेहरा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iएसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त राजीव अरोड़ा (60) पुत्र स्व. संसार सिंह और सुनीता पत्नी राजीव अरोड़ा निवासीगण सिद्धार्थ एन्क्लेव महारानी बाग आश्रम दिल्ली मूल पता आर्यनगर ज्वालापुर, शंकुतला (78) पत्नी स्व. जगदीश चंद्र निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टयता पहले राजीव ने पत्नी सुनीता की बेस बॉल से वार और सास शकुंतला के सिर में गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद के भी सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है। तीनों दिल्ली में रहते थे। रविवार को ही हरिद्वार आए थे। राजीव दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करता था। हत्या, आत्महत्या की वजह की जांच चल रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें