फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डीएफसीसीआईएल और आईआईटी के बीच साझेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIरेलवे के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार के लिए लिया गया फैसला
I
I
I
Iडेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर आईआईटी रुड़की के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। यह एमओयू रेल क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। यह समझौता ज्ञापन भारत की माल ढुलाई रेल बुनियादी ढांचे और परिचालन दक्षता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
I
I
I
Iडीएफसीसीआईएल के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने अनुसंधान व विकास के लिए इस सहयोग को और मजबूत किया है। इसका लक्ष्य डीएफसीसीआईएल के संचालन में उन्नत अनुसंधान परिणामों को एकीकृत करना है। एमओयू पर डीएफसीसीआईएल के जीएम ट्रेनिंग एंड रिसर्च कर्नल मयंक उपाध्याय और आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत ने हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य हेवी हॉल इंस्टीट्यूट, नोएडा में एक अत्याधुनिक उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना करना और रेल व्हील इंटरफेस, कार्बन क्रेडिट आदि जैसी प्रमुख चुनौतियों का समाधान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iयह साझेदारी प्रायोजित अनुसंधान, परामर्श परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी। माल ढुलाई में रेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी और भारी ढुलाई उद्योग के लिए अत्याधुनिक समाधान विकसित करेगी। इसके साथ ही छात्र इंटर्नशिप और वैश्विक सम्मेलनों आदि में संयुक्त भागीदारी के माध्यम से अकादमिक-उद्योग के बीच तालमेल स्थापित करेगी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें