फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि बेचने के नाम पर तीन करोड़ हड़पे

Mon, 11 Jul 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद।  हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर भूखंड बेच रहे ऑक्टोगन बिल्डर्स के खिलाफ एक नया मामला दर्ज हुआ है। इस बार आरोप है कि भूमि बेचने के नाम पर कई करोड़ की रकम ठग ली गई। एसएसपी के आदेश पर बहादराबाद पुलिस ने ऑक्टोगन बिल्डर्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के दुग्गल हाउसिंग कांपलेक्स स्कूल रोड खानपुर ने सराय के प्रीतम सिंह राणा पुत्र  ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि फरवरी 2012 में उन्हें ऑक्टोगन बिल्डर्स ने शांतरशाह में अपनी भूमि दिखाई थी। आरोप है कि भूमि के नाम पर समय समय पर उससे तीन करोड़ से अधिक रकम ले ली गई। इस संबंध में कागजी कार्रवाई भी की गई। आरोप है कि भूमि का बैनामा अब तक उसके नाम नहीं हुआ और न ही उसकी रकम वापस लौटाई।
थानाध्यक्ष अमर चंद शर्मा ने बताया कि ऑक्टोगन बिल्डर्स के मैनेजर  बिबेन्धु पानी ग्रही और कुलदीप नंदराजोग पुत्र सतपाल निवासी हरगोविंद एन्क्लेव नई दिल्ली के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूर्व में भी ऑक्टोगन बिल्डर्स के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें