फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गाना किसी फिल्म को हिट करने के लिए काफी 

Sat, 09 Apr 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गुरदीप मेहंदी - फोटो : file photo
विज्ञापन
एक गाना किसी फिल्म को हिट कराने के लिए काफी होता है। वर्तमान दौर में फिल्मों की अपेक्षा गाने के क्षेत्र का अधिक विस्तार हुआ है। रुड़की में पंजाबी कल्याण महासभा की ओर से आयोजित बैशाखी मेले के कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने कही। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके पिता दलेर मेहंदी ने जो मुकाम हासिल किया है, उस पर पहुंचना केवल इस बूते संभव नहीं है कि मैं उनका बेटा हूं। मैं अपना प्रयास कर रहा हूं और इसमें काफी सफलता भी मिल रही है। 

देर शाम रामनगर में आयोजित बैशाखी मेला कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित एक होटल पर ठहरे गुरदीप मेहंदी ने बताया कि उन्होंने अभी तक दो फिल्मे की है। 
विज्ञापन


जिनमें दिल्ली 1984 तथा मेरी शादी कराओ फिल्म शामिल है। अब उनका पूरा जोर गाने पर है। जल्द ही वे दुबई में आ जा सोनिये गाने की शूटिंग करने जो रहे हैं। जिसके काफी हिट होने की उम्मीद है। 

पटोलाजी गाना हु्आ है हिट
उन्होंने बताया कि उनका गाना पटोलाजी काफी हिट हुआ है। जिसे यू ट्यूब पर चार लाख से अधिक लोगों ने देखा है। यह गाना जल्द ही एक फिल्म में भी सुनने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि  उनके खानदान में संगीत को आगे बढ़ाने वाले वे तीसरे पीढ़ी में आते हैं। 

उनके पिता और दादा भी संगीत से जुड़े हुए हैं। परिवार में संगीत का वातावरण ही उन्हें इस क्षेत्र में खींचकर लाया है। यह पूछने पर कि वे संगीत की दुनिया में अपने पिता के सामने खुद को कहां खड़ा पाते हैं।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने कहा कि उनके पिता दलेर मेहंदी ने एक मुकाम हासिल किया है। जो उन्होंने अपने हुनर से पाया है। मैं अपनी मेहनत कर रहा हूं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें