फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल ओबीसी कर्मचारियों की मांगे माने सरकार

विज्ञापन
रुड़की बोट क्लब स्थित डीजीएस कार्यालय परिसर में जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की हड़ताल के दौरान - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
तहसील के जनरल/ओबीसी कर्मचारियों के आंदोलन में शामिल होने से तहसील में दाखिल खारिज का काम बंद हो गया है। ऐसे में अपनी जमीन का दाखिल खारिज कराना चाहने वाले लोग हर दिन वापस जा रहे हैं। 15 दिन में 500 से अधिक आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन

बीती दो मार्च से जनरल ओबीसी कर्मचारियों की ओर से प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने और रुकी हुई पदोन्नति शुरु करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। तहसील में हर दिन 20 से 30 लोग जमीन का दाखिल खारिज कराने आते हैं। संग्रह अमीन के भी इस आंदोलन में शामिल होने से राजस्व वसूली का लक्ष्य भी प्रभावित हो रहा है। तहसील से अन्य विभागों में डाक भेजने का काम भी बंद है। सूचना के अधिकार का काम ठप पड़ा है। हैसियत प्रमाण, स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच का काम भी प्रभावित हो रहा है।
आर पार की लड़ाई लड़ने का एलान
प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर मंगलवार को ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन ने नहर किनारे स्थित सिंचाई विभाग की परिकल्प शाखा के कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने आर पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ने कहा कि जनरल-ओबीसी कर्मचारी एक सूत्रीय मांग को लेकर दो सप्ताह से भी अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार कर्मचारियों की बात मानने को तैयार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने के आदेश के बाद सरकार भी शासनादेश जारी करे।
कहा कि प्रदेश सरकार 20 प्रतिशत कर्मचारियों का हित देख रही है, जबकि 80 प्रतिशत कर्मचारियों को नजरंदाज कर रही है। करीब डेढ़ लाख कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान हो रही है।
इन विभागों के कर्मचारी रहे शामिल
कोषागार विभाग, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग,राज्य कर, ग्राम्य विकास विभाग, लिथो प्रेस, बाल विकास परियोजना विभाग, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, ऊर्जा निगम, राजस्व विभाग।
ये कर्मचारी रहे उपस्थित
एसोसिएशन के सदस्य राजेश कुमार श्रीवास्तव और मनोज नवानी- नवीन कौशिक, राजकुमार शर्मा, रवि कपूर, धर्मेन्द्र त्यागी, किरन बिष्ट,जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन की शाखा रुड़की के अध्यक्ष अमित खटाना, अमरदीप, प्रियंक त्यागी,सत्यप्रकाश, पीएस उनियाल, जीपी लखेड़ा, निष्कांत चौधरी, अनिल चौधरी, मनीषा भटनागर, विनोद ज्ञवाली, सचिन राठी, रितु गुप्ता, महबूब त्यागी, दामोदर शर्मा, विवेक कुमार, राजकुमार सिंह, बबरेश पंवार, राजबीर सिंह, ललिता गर्ग, अशफाक, सुरेन्द्र कुंडलिया, प्रवेश देवी।
बामसेफ ने पदोन्नति को लेकर बैठक, कमेटी बनाई
रुड़की। बामसेफ की ओर से सिंचाई विभाग के प्रांगण में एक बैठक की गई। जिसमें पदोन्नति को लेकर विचार विमर्श किया गया। बामसेफ के जिलाध्यक्ष नत्थल सिंह ने बताया कि पदोन्नति के मामले पर पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम में एससी एसटी कर्मचारियों से भी बैठक की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की एक टीम गठित की गई है। जिसमें नत्थल सिंह टीम के अध्यक्ष होंगे, अनिल रवि, ललित कुुमार, विकास कुमार, लक्ष्मी चंद, सूरज स्नेही आदि सदस्य होंगे। धर्मवीर सिंह, महीपाल सिंह सिंचाई विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से संपर्क करेंगे। बैठक में जंबू प्रसाद भी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सूरज स्नेही और अमर बेनीवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें