फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अपने खर्च से निकलवाया पानी अैर मलबा, नहीं उठा रहे निगम के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव की समस्या से परेशान कृष्णानगर वार्ड संख्या-22 एवं 23 के लोगों ने नगर आयुक्त से कहा कि उन्होंने अपने खर्चे पर नालों की सफाई करवाई और मलबा बाहर निकलवाया। पांच दिन बीत जाने के बाद भी नगर निगम ने उसे नहीं उठाया। लोगों ने कहा कि जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। फिलहाल अस्थायी इंतजाम ही करा दिए जाएं तो बेहतर होगा। नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन


कृष्णानगर के लोगों ने शुक्रवार को नगर आयुक्त को पत्र सौंपते हुए बताया कि क्षेत्र की मुख्य नालियां अवरुद्ध होने के कारण पानी का बहाव रुक गया है। इससे सड़कों और गलियों में गंदा पानी भरा रहता है। इससे डेंगू और जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां सलेमपुर क्षेत्र का पानी आसानी से कृष्णानगर की ओर बहता है, वहीं कृष्णा नगर की अपनी नालियों का पानी निकल नहीं पा रहा है जिससे जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है।



क्षेत्रवासियों ने मेयर को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या के स्थायी समाधान और अस्थायी व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने नगर निगम से अनुरोध किया कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक अस्थायी रूप से पानी की निकासी के लिए हाइडिल की दिशा में या सलेमपुर मार्ग की ओर नालों को मोड़ने की अनुमति व तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाए। नगर आयुक्त ने नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई और मलबा उठवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आनंद चौधरी, राजेश सैनी, मेनपाल, विजय प्रकाश, जोगेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें