फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नगर पंचायत की गाड़ी से बकरा चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलीखेड़ा के सफाई कर्मचारियों पर एक व्यक्ति ने नगर पंचायत की गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए उसका बकरा चोरी करने का आरोप लगाया। इस आरोप से सफाई कर्मचारी भड़क उठे और आरोप को झूठा बताते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


आरोप लगने के बाद सफाई कर्मचारियों ने देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ (भारतीय मजदूर संघ) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश घोघलिया को पूरे मामले से अवगत कराया। कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर आरोपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिशासी अधिकारी मंजू चौहान को शिकायत पत्र सौंपा।



कर्मचारियों ने पत्र में मांग की कि जब तक आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती तब तक सभी सफाई कर्मचारी 10 नवंबर से धरना एवं कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि गुलफाम ने उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई है इसलिए उसपर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। शिकायतपत्र देने वालों में विक्की, रणतेस, दीपक कांगड़ा, प्रशांत, राहुल, कमल, अंकुश, सुशील, अमित, अर्जुन, पुनीत, राकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें