फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बंद मकान में आग लगने से सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के एक मकान में आग लगने से सारा सामान जल गया। घटना की जानकारी मिलने पर अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर फोरेंसिक विभाग व राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन




झबरेड़ा थाना क्षेत्र के शेरपुर खेलमऊ गांव निवासी आकाश शर्मा परिवार के साथ रुड़की में रहता है। शेरपुर में स्थित उसके मकान में ताला लगा हुआ था। अज्ञात कारणों से शनिवार रात को उसके मकान में आग लग गई। इससे मकान में रखा सामान जलने लगा। आसपास के लोगों ने मकान से धुंआ निकलता देखा तो मकान मालिक को मोबाइल फोन से सूचना दी।

वहीं ग्रामीणों ने अग्निशमन टीम को भी घटना की जानकारी दे दी। मामले की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक घर का सामान जलकर राख हो गया था। मकान मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर साजिशन घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। उधर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर नमूने लिए हैं। वहीं हल्का लेखपाल ने भी गांव में जाकर घटना की जानकारी ली है। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें