फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्कूटी से टक्कर लगने का विरोध करने पर फैक्टरी कर्मचारी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी से टक्कर लगने पर उपजे विवाद में कुछ लोगों ने फैक्टरी कर्मचारी और उसके परिजन के साथ मारपीट कर दी। कर्मचारी ने आरोपियों पर पथराव करने का भी आरोप लगाया है। मारपीट में कर्मचारी और उसके परिजन घायल हो गए।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के खेड़ी मुबारिकपुर गांव निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की रात करीब 10ः30 बजे वह टायर फैक्टरी से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में खड़े आरोपी सत्यवीर सिंह निवासी खेड़ी मुबारिकपुर ने स्कूटी से उसे टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिरकर चोटिल हो गया। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी सत्यवीर, सुरेंद्र, अमर व छतर सिंह ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर उसकी मां संयोगिता और पिता तेलूराम उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसमें उन्हें भी चोट आई। आसपास के लोगों के छुड़ाने पर वह अपने घर चले गए लेकिन आरोपियों ने घर में घुसकर भी उनके साथ मारपीट की और पथराव किया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें