फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार की आबादी के लिए खुशखबरी

Sun, 17 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। रामनगर बिजलीघर से जुड़ी शहर की करीब 10 हजार उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। करीब एक वर्ष से चल रहा नए बिजलीघर निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। एक-दो दिन में इस बिजली घर में लोड दे दिया जाएगा। इससे क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग से निजात मिलेगी। क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों में भी आपूर्ति बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन


रामनगर में अभी दो बिजलीघर कार्य कर रहे हैं। तीसरा बनकर तैयार है। एक-दो दिन में तीसरे बिजली घर से उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा। इसके लिए ऊर्जा निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रामनगर बिजली घर से सालियर, माधवपुर, सलेमपुर, इंडस्ट्रियल एरिया सहित आसपास के क्षेत्रों को आपूर्ति की जाती है। फिलहाल रामनगर के एक बिजलीघर में आठ एमवीए का एक ट्रांसफार्मर है। जबकि दूसरे में 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर हैं।

ऊर्जा निगम शहरी खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि तीसरा बिजली घर आरंभ होने से उद्यमियों के लिए अलग से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था होगी। ऐसे में एक ओर जहां उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं औद्योगिक इकाइयों में भी बिजली की आपूर्ति बेहतर होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और एक-दो दिन में नए बिजलीघर पर लोड शिफ्ट कर दिया जाएगा। नए बिजलीघर के आरंभ होने से यह फायदा होगा कि एक पर लोड अधिक होते ही उसे दूसरे बिजलीघर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें