फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रेमिका के मंगेतर ने चाकू से गला रेतकर की थी आशु की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आशु हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती के मंगेतर ने अपने भाई के साथ मिलकर आशु की हत्या की थी। पुलिस ने मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे हत्यारोपी की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करके मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट की पेशी के बाद दोपहर में आरोपी को न्यायिक अधिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली में पत्रकारवार्ता कर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रविवार शाम सात बजे आश मोहम्मद उर्फ आशु (20) पुत्र इसरार खाना खाकर घर के बाहर टहलने के लिए निकला था। परिवार ने रात करीब 12 बजे आशु के फोन पर कॉल की थी। दो बार कॉल रिंग जाने के बाद फोन बंद हो गया था। रात भर आशु घर नहीं आया था।



अनहोनी की आशंका पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को ग्रामीणों और पुलिस ने गन्ने के खेत से शव बरामद किया था। पुलिस ने इंतजार उर्फ अस्तग समेत अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मृतक के फोन कॉल की रिकॉर्ड खंगाली थी। रिकॉर्ड से पुलिस को हत्या से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे थे। बीती रात पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी इंतजार उर्फ अस्तग निवास रामपुर कोतवाली गंगनहर रुड़की को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में इंतजार ने बताया कि उसकी पसंद की लड़की से उसका रिश्ता तय हो गया था। दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। इस बीच आशु का उसकी मंगेतर के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। उसने उन दोनों को समझाया था लेकिन बात बिगड़ने लगी थी। इसी बात से नाराज होकर उसने रविवार को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर आशु को बात करने के लिए मिलने बुलाया था। दोनों गन्ने के खेत में पहुंचे थे और नशा किया था।



वहां दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग और रिश्ता तोड़ने को लेकर कहासुनी व हाथापाई होने लगी थी। तभी उसने अपने भाई को भी खेत पर बुला लिया था। वहां उसने अपने भाई के साथ मिलकर चाकू से गला रेतकर आशु की हत्या कर दी थी। हत्या को अंजाम लेकर दोनों भाई घटनास्थल से फरार हो गए थे। हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार, उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, मनीष कवि, हेड कांस्टेबल इलियास, संदीप, रणवीर, अजय, प्रभाकर, लाल सिंह और सीआईयू प्रभारी प्रदीप बिष्ट की टीम शामिल रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें