फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की जिद पर झुके परिजन, हुआ निकाह 

Wed, 13 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में युवती को शादी करने की जिद पर अड़ा देख युवक और उसके परिजनों झुकना पड़ा। सोमवार देर शाम दोनों के परिजनों ने बातचीत के बाद मंगलवार दोपहर गांव में ही निकाह कराया गया है। 
विज्ञापन


रविवार को सुल्तानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपनी मां के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर सालभर से शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। साथ ही दो बार गर्भपात कराने और रुड़की ले जाकर नहर में धक्का देने के प्रयास का भी आरोप लगाया था।  युवक के परिजनों ने युवती को बंधक बनाकर मारपीट कर समझौते के कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया था। सोमवार को युवती ने अपने परिजनों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहां पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। इस सबके बाद भी युवती युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही।

युवक और उसके परिजनों ने अपने को फंसता देख सोमवार देर शाम गांव में ही युवती के परिजन और ग्रामीणों को बुलाकर एक बैठक की। जिसमें मंगलवार को दोनों के निकाह की बात तय की । मंगलवार को गांव में ही मुस्लिम रिति रिवाज के साथ निकाह हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें