फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Wed, 13 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पूछताछ में ससुरालियों ने बताया कि कूलर से करंट लगने पर विवाहिता की मौत हुई है। जबकि मायके पक्ष के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


रायपुर निवासी कोमल (पत्नी आजाद) की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भगवानपुर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल रुड़की मोर्चरी भिजवाया। पूछताछ में ससुरालियों ने बताया कि विवाहिता घर में पोछा लगा रही थी।

उसी दौरान कूलर से टच होेने पर करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कूलर कब्जे में लिया। उसके बाद मायकेवालों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार विवाहिता की शादी ढाई वर्ष पहले हुई थी। उसका मायका दलावा, जिला शामली, उत्तरप्रदेश में है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता की मौत कैसे हुई है। पीएम रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें