फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट पाने के लिए सेटिंग-गेटिंग रही योग्यता

Sat, 28 Jan 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजनीतिक पार्टियों में प्रत्याशियों के चयन का कोई निश्चित पैमाना नहीं रह गया है। यह बात विधानसभा चुनाव में पार्टियों की ओर से किए गए प्रत्याशियों के चयन में साफ हो गई है। टिकट हासिल करने में प्रत्याशियों की सेटिंग गेटिंग सबसे बड़ी योग्यता रही।

विधानसभा चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशियों से कई नाम चौंकाने वाले हैं। आचार संहिता से पहले पार्टियों की ओर से तीन-तीन दावेदारों के पैनल मांगे गए थे। कांग्रेस में तो प्रदेश अध्यक्ष की ओर से प्रत्येक बूथ से पांच लोगों के नामों की सूची लाकर देने वाले दावेदारों को टिकट आवंटित करने की घोषणा की थी। लेकिन, जब दिल्ली में टिकटों की सूची फाइनल हुई तो सारे नियम धरे के धरे रह गए। यही कारण है कि अधिकतर सीटों पर बगावत के सुर पनप रहे हैं। रुड़की सीट पर ऐन मौके पर कांग्रेसियों को दरकिनार कर भाजपा के बागी सुरेश चंद जैन को टिकट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर में कांग्रेस नेताओं की बजाय बसपा के बागी तसलीम को टिकट दिया गया। भाजपा में पिरान कलियर और मंगलौर सीट पर कुछ इसी तरह टिकट दिए गए। कलियर में जयभगवान सैनी को भाजपा ने टिकट दिया। मंगलौर में ऋषिपाल बालियान को भाजपा से टिकट मिला तो सभी के गणित फेल हो गए। भाजपा और कांग्रेस में टिकट आवंटन की स्थिति को देखा जाए तो साफ पता चलता है कि किसी की सेटिंग सीधे मुख्यमंत्री से थी तो किसी ने सांसद निशंक के सहारे हाईकमान से टिकट हासिल करने में कामयाबी पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें