फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लोगों पर मुकदमा

Fri, 27 Jan 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
 जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने चकबंदी अधिकारी और लेखपाल सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि बेलड़ा गांव निवासी सोनू कुमार पुत्र चतर सिंह ने आठ लोगों के खिलाफ जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि बेलड़ा गांव के सचिन कुमार ने  बेलड़ा निवासी राजीव कुमार, संदीप कुमार, कस्तूरी, रहमतपुर गांव निवासी रवींद्र कुमार, चकबंदी लेखपाल सुनील कुमार, संदीप सैनी तथा चकबंदी अधिकारी की मदद से उसकी पैतृक संपत्ति को हड़पने की नियत से फर्जी कागजात तैयार किए। उसके दादा एवं उनके पुत्रों को मृत दिखाकर जमीन को हड़पने का प्रयास किया। कोतवाली ऐश्वर्य पाल ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें