फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: आठ से अधिक सीजीपीए लाएं एमबीए में सीधे एडमिशन पाएं

Fri, 24 Jan 2020 11:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
आईआईटी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की ने एमबीए में ज्यादा से ज्यादा आईआईटी छात्रों को प्रवेश देने के लिए नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत अब जेईई योग्यता प्राप्त आईआईटी से ग्रेजुएट करने वाले उन छात्रों को कैट देने की अनिवार्यता नहीं होगी, जिन्होंने बीटेक में सात से आठ के बीच सीजीपीए हासिल किया होगा।

विज्ञापन


वहीं, आठ सीजीपीए से ज्यादा वाले छात्रों को कैट की छूट के अलावा एप्टीट्यूट रिटेन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के बिना सीधे प्रवेश दिया जाएगा। आईआईटी से अलग संस्थानों के छात्रों को पहले की ही तरह कैट परीक्षा के मानक पूरे करने होंगे।

आईआईटी रुड़की की मीडिया सेल इंचार्ज सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले आईआईटी रुड़की में एमबीए में प्रवेश के लिए सभी छात्रों के लिए कैट परसेंटाइल की अनिवार्यता थी, लेकिन इस बार नियमों में बदलाव कर आईआईटी ग्रेजुएट छात्रों को छूट दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

निर्धारित तिथि तक पूरी करनी होंगी आवश्यक योग्यताएं

इसका उद्देश्य आईआईटी के छात्रों को एमबीए में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि देश को इंजीनियरों के साथ कुशल प्रबंधक भी मिल सकें। उन्होंने बताया कि अंतिम वर्ष के छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चुने जाने पर उन्हें प्रोविजनल प्रवेश दिया जाएगा, लेकिन उन्हें आवश्यक योग्यताएं निर्धारित तिथि तक पूरी करनी होंगी।

एमबीए में प्रवेश के लिए इंटरव्यू की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। इसके तहत दिल्ली में 26 फरवरी से एक मार्च, मुंबई में 27 से 29 मार्च, चेन्नई में 12 से 15 मार्च, रुड़की में 20 से 22 मार्च, कोलकाता में तीन से छह अप्रैल तक इंटरव्यू होंगे। आईआईटी रुड़की में एमबीए की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसका आवेदन शुल्क 1600 रुपये है जबकि एससी/एसटी/पीडी के लिए यह शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन www.doms.iitm.ac.in/admission पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें