लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सेठपुर गांव निवासी मनीष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने दोस्त आदित्य निवासी केहडा के साथ रुड़की-लक्सर मार्ग पर बस स्टैंड के पास खड़ा था। आरोप है कि इस दौरान खेड़ी कलां की ओर से उदयवीर, अंशु और काली ने जान से मारने की नीयत से दोनों पर गोली चला दी, हालांकि दोनों बाल-बाल बचे।
बस अड्डे पर खड़े दो दोस्तों पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सेठपुर गांव निवासी मनीष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने दोस्त आदित्य निवासी केहडा के साथ रुड़की-लक्सर मार्ग पर बस स्टैंड के पास खड़ा था।
आरोप है कि इस दौरान खेड़ी कलां की ओर से उदयवीर, अंशु और काली ने जान से मारने की नीयत से दोनों पर गोली चला दी, हालांकि दोनों बाल-बाल बचे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भी भगदड़ मच गई। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। बताया कि मामले में तीनों की तलाश भी की जा रही है।